उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, एसपी क्राइम को मिला राष्ट्रपति पदक, 2 कर्मियों को डीजीपी सिल्वर डिस्क

Spread the love

नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, एसपी क्राइम को मिला राष्ट्रपति पदक, 2 कर्मियों को डीजीपी सिल्वर डिस्क

 

*नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया आजादी का पावन पर्व, एसएसपी नैनीताल समेत अधीनस्थ पुलिस बल ने फहराया तिरंगा*

*नैनीताल पुलिस से एसपी क्राइम/ट्रैफिक को मिला राष्ट्रपति पदक, 02 पुलिस कर्मी को मिला डीजीपी सिल्वर डिस्क*

आजादी के पावन पर्व *स्वतंत्रता दिवस* के अवसर पर आज नैनीताल पुलिस ने जनपद नैनीताल के सभी थानों, कार्यालयों तथा इकाइयों में *देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस* बड़ी धूमधाम से मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री हाईवे पर झरने का रौद्र रूप, सड़क बनी नदी, वाहनों के पहिए थमे

इस अवसर पर * प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा *पुलिस लाइन नैनीताल* में ध्वजारोहण किया गया और सभी पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी गई।

*देश के गौरव तिरंगे झंडे* को सलामी सम्मान देकर स्वतंत्रता दिलाने वाले *महान स्वतंत्रता सेनानियों* तथा देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले *वीर योद्धाओं* का *स्मरण* किया गया। एसएसपी नैनीताल द्वारा अपने सभी अधिनस्थों को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था से लोकतंत्र की रक्षा करने तथा देश को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए अग्रणी होकर अपनी भागीदारी देने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इस अवसर पर *डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल,* श्री प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, श्री राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर समेत अन्य अधीनस्थ पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त *डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल* द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल, * प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी* द्वारा पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी तथा जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, अग्निशमन अधिकारियों द्वारा सीओ कार्यालयों, थानों और फायर स्टेशनों में अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मिलकर तिरंगे को सलामी दी गई और स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में गूंजे भक्ति के स्वर, गंगा आरती में शामिल हुए धामी और नितिन नबीन

*🏅सम्मान/पुरुस्कार🏅*
💐इस अवसर पर आज *विशिष्ट कार्य करने वाले* नैनीताल पुलिस के इन अधिकारी व कर्मियों को सम्मान चिन्ह/पदक प्रदान किए गए हैं :–

🏅 डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल। *(सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति पदक )*

🏅 लीडिंग फायरमैन रवि कुंवर। *(विशिष्ट कार्य हेतु डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर)*

🏅 आरक्षी चंदन सिंह मर्तोलिया। *(विशिष्ट कार्य हेतु डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर)*

*मीडिया सैल,*
*नैनीताल पुलिस।*