उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कुमाऊं आयुक्त का अलर्ट: जिलाधिकारियों को 24 घंटे तैयार रहने के आदेश।

Spread the love

कुमाऊं आयुक्त का अलर्ट: जिलाधिकारियों को 24 घंटे तैयार रहने के आदेश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी, 10 अगस्त 2025 (सू.वि.): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के आयुक्तों तथा उच्च अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में — एसएसपी मंजूनाथ टीसी का सख्त रुख, अफवाह और कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस* *🚔 चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर — एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सघन चेकिंग, कालाबाजारी पर कड़ी कार्यवाही*

बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए कि मानसून के दौरान हुई क्षति का आंकलन शीघ्र कर एक सप्ताह में शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक, मजदूरों की समस्याओं व सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

उन्होंने मैदानी व संवेदनशील क्षेत्रों—विशेषकर नालों और तलहटी के पास बसे इलाकों—में विशेष निगरानी रखने, नदी-नालों के पास रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

किसानों की फसलों और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का भी तत्काल आंकलन करने के आदेश दिए गए। साथ ही जनता से अपील की गई कि भारी वर्षा में नदियों, नालों और जोखिम वाले स्थानों के निकट न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और पर्वतीय क्षेत्रों के असुरक्षित मार्गों से गुजरने से परहेज़ करें। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर उन्हें खोला जाए