खेल उत्तराखंड उधम सिंह नगर

अंडर-15 वर्ग में भर्गवी ने मारी बाज़ी, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन पक्का।

Spread the love

अंडर-15 वर्ग में भर्गवी ने मारी बाज़ी, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन पक्का।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

काशीपुर, लिटिल स्कॉलर स्कूल भल्ला फॉर्म काशीपुर में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन की लेजर रन प्रतियोगिता में भर्गवी रावत ने अपने उम्दा प्रदर्शन से अंडर-15 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन अब नेशनल लेजर रन चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जो कि 29 अगस्त को बिहार में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों, घुसपैठियों और साइबर ठगों पर एक साथ टूटा कानून का शिकंजा “प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं!”

 

 

 

 

नेशनल स्तर की इस प्रतियोगिता में भर्गवी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। लेजर रन इवेंट में खिलाड़ियों को 3000 मीटर दौड़ और शूटिंग करनी होती है, जिसमें भर्गवी ने अपने कौशल और फिटनेस का शानदार परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के विकास और समसामयिक विषयों पर राजभवन में मंथन

 

 

 

 

भर्गवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष की लहर है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया 'नो'* *वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

 

 

 

 

यह सफलता भर्गवी की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, जिससे वे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।