मतगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद, कार्मिकों की फौज को मिला प्रशिक्षण।

मतगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद, कार्मिकों की फौज को मिला प्रशिक्षण

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को लेकर जनपद नैनीताल में मतगणना की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में मतगणना कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र हों जारीः मुख्य सचिव

प्रशिक्षण में 1200 गणना सहायक और 300 गणना सुपरवाइजर को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी जैसे वैध व अवैध मतों की पहचान, मतपत्र लेखा, मत पेटियां खोलने की प्रक्रिया, मतों का मिलान, एवं बंडल निर्माण आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

प्रशिक्षकों ने बताया कि मतपत्रों को 50-50 की संख्या में अलग-अलग रंग के बंडलों में विभाजित किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित क्रम में मतगणना की जाएगी—

  1. ग्राम पंचायत सदस्य

  2. ग्राम प्रधान

  3. क्षेत्र पंचायत सदस्य

  4. जिला पंचायत सदस्य

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय एवं जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी कार्मिकों से निष्पक्ष, पारदर्शी और जिम्मेदार कार्यशैली अपनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

“मतगणना प्रक्रिया चुनाव की सबसे अहम कड़ी है। सभी कार्मिक पूर्ण ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें,”
विवेक राय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन

karki
inder