“चुनाव से पहले SSP का साफ संदेश – नशे का धंधा बंद करो या जेल जाओ”

 

“चुनाव से पहले SSP का साफ संदेश – नशे का धंधा बंद करो या जेल जाओ”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा का पंचायती चुनाव के दृष्टिगत नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार*

*SOG की बड़ी कार्यवाही में 12 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार*

*SSP का नशे के तस्करों को स्पष्ट संदेश…चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध कार्य को बख्शा नहीं जाएगा*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *श्री प्रहलाद नारायण मीणा* के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में *त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव* को *निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण* ढंग से संपन्न कराने के लिए अपराध, अराजक तत्वों व *अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश* लगाए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को सख्त चैकिंग व कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र* व *पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी* के पर्यवेक्षण में *SOG प्रभारी श्री संजीत राठौड़* के नेतृत्व में *SOG एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम* द्वारा चैकिंग के दौरान *अवैध शराब कारोबार* पर *कड़ा प्रहार* करते हुए बड़ी मंडी परिसर मैं स्थित बंद सुदा कैंटीन नंबर 5 के पास से *एक नशे के तस्कर को गिरफ्तार* कर कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ पर अभियुक्त फुटकर एवं पेटियों में शराब बेचने का काम करता है। आज अवैध शराब को कहीं सप्लाई करने की फिराक में था, जिसे SOG टीम ने मौके पर ही धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अमन गुप्ता (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्री राजकुमार गुप्ता, निवासी- चौधरी कॉलोनी, गोजा जाली, बनभूलपुरा जनपद नैनीताल

*बरामदगी-*

➡️ 08 पेटी अंगूर मार्का
➡️ 04 पेटी माल्टा मार्का
➡️ कुल 12 पेटियों में *567 टेट्रा पैक (180 ml)* देशी मसालेदार शराब

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

*पुलिस टीम*

* SOG प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौड़
* चौकी प्रभारी मंडी उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा
* का0 संतोष बिष्ट SOG
* का0 अरुण राठौर SOG
* का0 भूपेन्द्र जेष्ठा SOG
* का0 ललित मेहरा चौकी मंडी

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

*SSP का नशे के तस्करों को स्पष्ट संदेश है – चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध कार्य को बख्शा नहीं जाएगा*

*

karki
inder