राजस्थान क्राइम

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत, कई घायल – शिक्षा मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Spread the love

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत, कई घायल – शिक्षा मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

झालावाड़ (राजस्थान), 25 जुलाई 2025
झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के सरकारी माध्यमिक विद्यालय की छत अचानक गिर जाने से सात बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे प्रार्थना सभा के बाद अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  👉 *धर्मांतरण के खेल का THE END— SSP मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन* 👉 *फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर भेजा जेल, भीमताल पुलिस- SOG- SIT की बड़ी कामयाबी* 👉 *SSP NAINITAL का लव जिहाद पर जीरो टॉलरेंस, होगी कड़ी कार्यवाही*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल की छत काफी समय से जर्जर थी और हाल ही में क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते उसकी हालत और भी खराब हो गई थी। बावजूद इसके प्रशासन या विद्यालय प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे बच्चों को निकालने का अभियान शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

घटना की पुष्टि करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, “यह एक अत्यंत दुखद घटना है। इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ का कड़ा एक्शन: जानलेवा फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार* *रिवाल्वर व कारतूस बरामद — CO अमित का खुलासा*

इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,

> “झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की खबर आ रही है, जिसमें कई बच्चे और शिक्षक हताहत हुए हैं। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”