उत्तराखंड देहरादून सियासत

“खेल में सेवा का संगम – उपनिरीक्षक मुकेश पाल की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने जताया गौरव”

Spread the love

खेल में सेवा का संगम – उपनिरीक्षक मुकेश पाल की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने जताया गौरव”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने भेंट की। मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का मेगा एक्शन:* 📱*56.25 लाख के 256 गुम मोबाइल खोजकर रचा नया कीर्तिमान* *👏 जनता की मुस्कान ही हमारी पहचान— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी.*

 

 

 

मुकेश पाल वर्तमान में सीआईडी, हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत बनेगा मॉडल जनपद, धामी ने सिटी सेंटर समेत कई परियोजनाओं की रखी नींव