भगवद् भक्ति में रंगा रामनगर, इस्कॉन के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

भगवद् भक्ति में रंगा रामनगर, इस्कॉन के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर, 13 जुलाई 2025 (संवाददाता): इस्कॉन रामनगर, लखनपुर द्वारा रविवार को आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति भाव से परिपूर्ण “मैंगो फेस्टिवल लव फेस्ट” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मधुहा हरिदास प्रभु जी द्वारा किए गए हरिनाम संकीर्तन से हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

इस कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत के श्लोकों का अध्ययन कराया गया, जिसमें जीवन में भक्ति, सेवा और श्री भगवान जगन्नाथ जी के स्वरूप की महत्ता पर विशेष चर्चा की गई। प्रभु जी द्वारा भक्ति जागरण कक्षा के माध्यम से यह बताया गया कि सच्चे अर्थों में भक्ति प्राप्त करने के लिए किन बातों का पालन आवश्यक है।

कार्यक्रम में आरती और महाप्रसाद के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। प्रभु जी ने बताया कि महाप्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि यह भगवान की कृपा का प्रतीक है, जिसे श्रद्धा और सम्मान के साथ ग्रहण किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

इस अवसर पर प्रभु जी ने यह भी घोषणा की कि आगामी 15 अगस्त 2025 को इस्कॉन रामनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अवसर पर वृंदावन से परम श्रद्धेय महामुनि प्रभु को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने रामनगर आगमन हेतु सहमति दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

कार्यक्रम में सुमित, आशीष वर्मा, कल्पतरु गौरांग प्रभु, पीयूष प्रभु, कुणाल प्रभु, रूबी वर्मा माता जी, तृप्ति वर्मा, आंचल, सपना, कायरा माता जी, ज्योति और यशिका माता जी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की। सभी श्रद्धालुओं ने इस भक्ति-संगीतमय आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर बताया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

karki
inder