रामनगर: मारपीट व झूठी सूचना मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई।

रामनगर: मारपीट व झूठी सूचना मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल), 21 जून:
ग्राम बेड़ाझाल निवासी असरफ अली द्वारा थाना रामनगर में दर्ज कराई गई एफआईआर संख्या 216/25 (धारा 190/191(2)/191(3)/103 बीएनएस) में वांछित चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को उद्घोषणा आदेश की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल

पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में पहले ही सात अभियुक्त—सिकन्दर, अदनान, शाहरूख, फैजान, दानिश, मौ. आसिफ और फरदीन को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के दौरान दो अन्य अभियुक्तों के नाम—अरमान पुत्र मेहर आलम व मोहतसिम पुत्र मुनव्वर हुसैन, निवासी गुलरघट्टी रामनगर—सामने आए, जो लगातार फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई बार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा आदेश प्राप्त किया। आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 21 जून 2025 को दोनों अभियुक्तों के घरों पर गवाहों की मौजूदगी में उद्घोषणा आदेश चस्पा किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी से टैक्स बार की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर हुई बातचीत

पुलिस ने बताया कि यदि आरोपी अब भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होते हैं, तो आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी।

karki
inder