नैनीताल में पंचायत चुनाव की हलचल शुरू, मतदाता सूची में संशोधन का कार्य जारी।

नैनीताल में पंचायत चुनाव की हलचल शुरू, मतदाता सूची में संशोधन का कार्य जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अपर जिलाधिकारी नैनीताल श्री विवेक राय ने जनपदवासियों से अपील की कि वे पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जाँचें और आवश्यकतानुसार नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा हटाने के लिए समय पर आवेदन करें।

अपर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पंचायत निर्वाचन के लिए नवीन मतदाता नामावली तैयार की जा चुकी है, जो कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के माध्यम से देखी जा सकती है। इसके अलावा ग्राम पंचायतवार सूची भी secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvoterchecklist लिंक पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

उन्होंने बताया कि पात्र मतदाता विकासखंड, तहसील या पंचायत कार्यालय में निर्धारित प्रारूपों में आवेदन कर सकते हैं।

  • नाम जोड़ने हेतु — प्रारूप-02

  • नाम में संशोधन हेतु — प्रारूप-03

  • नाम हटाने हेतु — प्रारूप-04
    यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 4,28,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,22,895 पुरुष, 2,05,872 महिलाएं और 158 अन्य मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम आयुक्त ऋचा सिंह, पर्यटन, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाएं तथा पर्यावरण संरक्षण समिति के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

karki
inder