टांडा मल्लू चौराहे के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

टांडा मल्लू चौराहे के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर टांडा मल्लू चौराहा स्थित लक्ष्मी टेंट हाउस के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान पीरूमदारा निवासी पंकज तिवारी उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी से टैक्स बार की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर हुई बातचीत

बताया जा रहा है कि मृतक युवक शराब की दुकान के पास स्थित एक कैंटीन में कार्यरत था और पीरूमदारा पेट्रोल पंप के समीप अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बाबा रामदेव ने की भेंट

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

रामनगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

karki
inder