उत्तर प्रदेश क्राइम फरीदाबाद

बिजली के खंभे में कार ने मारी जोरदार टक्कर गाड़ी जलकर हुई खाक, एक की मौत दो घायल।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मलेरणा रोड पर फार्म हाउस के सामने एक कार में बैठे युवकों ने बिजली के खंभे में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उनकी कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात की है। हादसे के वक्त कार में तीन युवक सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवकों की हालत बेहद गंभीर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवकों को गाड़ी से निकालकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना CCTV और फायर सिलेंडर दौड़ रहीं थीं स्कूल बसें, ARTO ने पकड़ी बड़ी लापरवाही

 

सेक्टर 65 के रहने वाले निशांत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं भरत और रुपेश गंभीर रूप से घायल हैं। सभी सेक्टर 65 से मलेरणा रोड की तरफ वरना कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी बिजली के खंभे से टकराने से खंबा टूट कर उनकी गाड़ी पर गिर गया और उनकी गाड़ी में आग लग गई। सेक्टर-65 का रहने वाला निशांत अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और अभी निशांत की शादी नहीं हुई थी। उसका सेक्टर 63 64 पर लोहे सरिए की दुकान है। वहीं मृतक के पिता एस्कॉर्ट कंपनी में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डी फैशन बुटीक बना नशे का अड्डा! 5 किलो चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 

पुलिस के द्वारा दोनों घायलों के बयान पर ही आगे की कार्यवाही दर्ज की जाएगी। एक घायल जनित अस्पताल में भर्ती है, वहीं दूसरा मानवता अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन! रामनगर में शराब माफियाओं और हथियारबंद युवकों पर पुलिस का कहर, तीन गिरफ्तार