हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया ‘गुलदस्ता’ का विमोचन।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया ‘गुलदस्ता’ का विमोचन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 30 मई।
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने क्लब के सदस्यों और समस्त पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की मा. मुख्यमंत्री ने देवीधुरा को नगर पंचायत क्षेत्र बनाने की बात कही

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है, जो जन और सत्ता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज को सरकार तक तथा सरकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार और संवेदनशील पत्रकारिता राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की भावना को प्रबल करती है।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे पत्रकारों और उनके आश्रितों को सामाजिक और आर्थिक सहायता मिल सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री भूपेंद्र सिंह कंडारी, श्री सुरेंद्र सिंह डसीला, श्री संदीप बडोला, श्री मनीष डंगवाल, श्री रमन जायसवाल, श्री किशोर रावत सहित अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

मुख्यमंत्री द्वारा विमोचित स्मारिका ‘गुलदस्ता’ में उत्तराखंड की पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और राज्य के विकास से संबंधित आलेखों का समावेश किया गया है।

karki
inder