SSP नैनीताल की सख्ती से खुला अपहरण कांड का राज — 50 लाख की फिरौती के लिए रची गई खुद के अपहरण की साजिश

SSP नैनीताल की सख्ती से खुला अपहरण कांड का राज — 50 लाख की फिरौती के लिए रची गई खुद के अपहरण की साजिश

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

SSP NAINITAL के कड़े रूख में, अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा, 50 लाख की फिरौती हेतु की गई साजिश का पर्दाफाश

मुखानी पुलिस ने 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद

दिनांक 07/05/25 को वादी गिरीश चन्द्र लोहनी निवासी तल्ली बमौरी गली न01 मुखानी नैनीताल की लिखित तहरीर कि कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी के पुत्र तुषार लोहनी उम्र 27 वर्ष का अपरहण कर फरीदाबाद ले जाना व उसके साथ मार पीट करने व गाली गलौज करने सम्बन्धित तहरीर दी गई जिसके आधार पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 113/25 धारा 137(2) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट के सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना के कुशल अनावरण हेतू पुलिस टीम गठित किए जाने हेतु एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र को निर्देशित किया गया।
अप निर्देश के अनुपालन में सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष गिरफ्तारी टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन व लोकेशन के आधार पर बांदा शहर मे जाकर अभि० गणो कपिल व आलोक तिवारी के पते तस्दीक कर घटना मे सम्मिलित मुन्ना कुरैशी निवासी तावडू हरियाणा, दयाशंकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप तिवारी निवासी महखोर कोतवाली देहात जनपद बांदा व अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर व विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे लाते हुये अभियोग मे धारा 140(2)/190/61(2) बी.एन. एस की वृद्धि करते हुये तुषार लोहनी को अत्तरा शहर बांदा से दिनाँक 11/05/2025 को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

दिनांक 19/05/25 को अभियुक्तगणो के घर मे दविश देकर 03 अभि० गणो को उनके घरो के गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणो के पूछताछ पर बताया गया कि आलोक तिवारी से 50 लाख के लेन देन होने के कारण अभियुक्त गणो द्वारा तुषार लोहनी को अपरहण किया गया था, जिसके लिये आलोक तिवारी द्वारा कृपालपुर इटावा मे शादी के दौरान अंकुश व विनय से मुलाकात कर तथा एक पुराने परिचित मुन्ना कुरैशी के साथ मिलकर एक उद्देश्य से अपहरण की योजना बनाकर दिनांक 06/05/25 को बावर्ची रेस्टोरेन्ट कालाढूंगी रोड से अपरहण कर बांदा व चित्रकूट मे अगल अलग तिथि मे अलग अलग स्थानो पर रखकर 50 लाख रूपये की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

गिरफ्तारी-

1- दयाशंकर तिवारी पुत्र स्व रामप्रताप तिवारी निवासी ग्राम महोखरं कोतवाली देहात जनपद बांदा हाल पता होटल गुरूदेव के पास सिविल लाईन्स कोतवाली नगर जनपद बांदा उम्र 61 वर्ष

2- अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा उ0 प्र0 उम्र- 21 वर्ष

3- विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा उ0 प्र0उम्र-24 वर्ष

पुलिस टीम-

1-उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी
2- उ0नि0 वीरेन्द्र चन्द्र प्रभारी आर.टी.ओ.
3- उ0नि0 हरजीत राणा
4- उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट
5- कानि0 बलवंत बिष्ट मुखानी
6- कानि0 रविन्द्र खाती मुखानी
7- कानि0 चन्दन सिंह नेगी एसओजी

 

karki
inder