उत्तर प्रदेश क्राइम

बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, खेत में भागकर बचाई जान, एक बदमाश हिरासत में, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

Spread the love

बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, खेत में भागकर बचाई जान, एक बदमाश हिरासत में, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बलिया। जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जाम सुल्तानी तिराहे पर शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली चलते ही युवक खेतों की ओर भाग गया और किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS | रामनगर में सनसनी 🚨 ⚠️ बड़ी नहर किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में मचा हड़कंप!

पीड़ित राजन सिंह निवासी सुलतानीपुर, थाना कोतवाली बलिया ने बताया कि वह सिंगही बाजार से अपने गांव लौट रहा था, तभी घात लगाए बदमाशों ने तिराहे पर उस पर फायर झोंक दिया। जान बचाने के लिए वह खेतों की ओर भागा और किसी तरह खुद को बचाया।

राजन सिंह ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसके भाई राजू सिंह पर भी इन्हीं बदमाशों ने गोली चलाई थी। उस मामले में एक आरोपी जेल गया था, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है, जबकि दूसरा अभी तक फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, हैकिंग की घटनाओं पर जताया रोष

राजन का आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले ही पुलिस से अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, संयुक्त चेकिंग में 22 वाहन चालकों पर चला कानून का डंडा

रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।