उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

पाटकोट की महिलाएं शराब के खिलाफ डटीं, आंदोलन का 42वां दिन, हनुमान चालीसा से मांगी सद्बुद्धि”

Spread the love

पाटकोट की महिलाएं शराब के खिलाफ डटीं, आंदोलन का 42वां दिन, हनुमान चालीसा से मांगी सद्बुद्धि”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पाटकोट (रामनगर), 12 मई।
क्षेत्र पाटकोट में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का आंदोलन लगातार 42वें दिन भी जारी रहा। महिलाएं ठेके के निरस्तीकरण की मांग को लेकर डटी हुई हैं और स्पष्ट कह रही हैं कि किसी भी कीमत पर गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत के बाद जागा प्रशासन, रामनगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार को महिलाओं ने शासन और प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं का कहना है कि वे न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं और यह आंदोलन समाज हित के लिए है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करे और जल्द से जल्द शराब ठेके को निरस्त करे।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

धरने में कमला, बचुली, पूनम, मोहिनी, कविता, पूजा, चंपा, मंजू, अंजली, राधा, हेमा देवी, हिमानी, गुड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं की यह एकता और दृढ़ संकल्प गांव में शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बन चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ ने पहनाए ‘UPS’ बैच, दो इंस्पेक्टर बने डिप्टी एसपी