उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

सेवानिवृत्ति पर सम्मान: एसएसपी नैनीताल ने दी शुभकामनाएं और किया सम्मानित”

Spread the love

सेवानिवृत्ति पर सम्मान: एसएसपी नैनीताल ने दी शुभकामनाएं और किया सम्मानित”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

 

नैनीताल, 30 अप्रैल 2025 — नैनीताल पुलिस में लंबे समय से सेवाएं दे रहे दो पुलिसकर्मियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा गरिमामय समारोह में सम्मानित कर विदाई दी गई।

 

 

 

 

 

 

हेड कांस्टेबल ना0पु0  खीम सिंह ने 16 वर्ष 5 माह 10 दिन तथा हेड कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह ने 23 वर्ष 6 माह 20 दिन तक पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा प्रदान की। इस अवसर पर एक सादे लेकिन भावनात्मक समारोह का आयोजन पुलिस बहुउद्देशीय भवन, नैनीताल में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी दीपम सेठ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के नाम भेजे गए विशेष संदेश से हुई, जिसमें उन्होंने उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने अपने संदेश में दोनों पुलिसकर्मियों को स्वस्थ, समृद्ध और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  *धमकी का जवाब गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के आरोपी का पीछा कर पंतनगर से दबोचा, नफरत पहुंची जेल तक* *जनपद की शांति और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी- SSP NAINITAL MANJUNATH*

 

 

 

 

समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यकाल के अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया। एसएसपी नैनीताल ने उनके अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विभाग को इनकी सेवाओं पर गर्व है और यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

इस अवसर पर दोनों कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

 

समारोह में एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चन्द्र, सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक  हरकेश सिंह, एलआईयू निरीक्षक  जितेंद्र उप्रेती, वाचक  पूरन चंद्र आगरी सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

– मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस