क्राइम टनकपुर

पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक वाहन कुचलता हुआ चला गया हादसे में पांच लोगों की हुई मौत,जबकि 8 लोग हुए घायल।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा से पहले अलर्ट मोड में पौड़ी फायर सर्विस, होटल-रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था जांची