एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में मोबाइल फोरेंसिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

*आधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल फोरेंसिक वैन द्वारा घटनाओं का होगा अब त्वरित अनावरण*

रोशनी पाण्डेय प्रधान संपादक

 

 

*एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में मोबाइल फोरेंसिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नये आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में घटनाओं के त्वरित खुलासा करने तथा साक्ष्य संकलन हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिले को आधुनिक उपकरणों से लैस Mobile Forensic Van प्रदान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा आज पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी से उक्त *Mobile Forensic Van* को हरी झंडी दिखाकर सफल क्रियान्वयन हेतु रवाना किया गया।

*मोबाइल फोरेंसिक वाहन में हैं यह स्पेशलाइज्ड किट/उपकरण:–*

▪️ क्राईम सीन प्रोटेक्शन कीट, फिंगर प्रिंट किट, ब्लड एंड सिमन डिटेक्शन किट, हाइ इंटेंसिटी फोरेंसिक लाइट, एविडेंस कलेक्शन किट, नारकोटिक, DNA तथा एक्सप्लोसिव डिटेक्शन समेत अनेकों संसाधनों से लैस है यह वाहन।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातों-रात काटे जा रहे फलदार आम के पेड़, जल्द होगा बड़ा खुलासा! 🌳

आधुनिक उपकरणों/किट से परिपूर्ण यह वाहन फोरेंसिक expertise कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बेहतर और प्रभावी साबित होगा। जिससे आपराधिक घटनाओं के त्वरित अनावरण में विशेष भूमिका रहेगी और सार्थक परिणाम हासिल होंगे।

नैनीताल पुलिस के इस मोबाइल फोरेंसिक वाहन में वर्तमान समय में फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला से expertise कोर्सशुदा 01 उपनिरीक्षक, 01 हेड कांस्टेबल, 02 कांस्टेबल और 01 महिला कॉन्स्टेबल तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

एसएसपी नैनीताल द्वारा इस दौरान प्रभारी फोरेंसिक सैल से उपरोक्त आधुनिक उपकरणों की क्रियाशीलता तथा विशेषताओं के संबंध में जानकारी भी ली गई तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तैयारी हालत में रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर  त्रिवेणी प्रसाद प्रभारी फोरेंसिक सैल जनपद नैनीताल व टीम तथा  सतीश चंद्र पाठक प्रभारी परिवहन शाखा समेत अन्य अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*