होली पर्व पर सघन चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, 2 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

होली पर्व पर सघन चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, 2 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SOG एवं हल्द्वानी पुलिस ने 11 मार्च 2025 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने रामलीला ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दो युवकों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 445 ग्राम अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अतुल सागर (21 वर्ष), निवासी ग्राम नूरपुर, पोस्ट ढकिया नंबर वन, थाना आईटीआई, जिला उधम सिंह नगर।
  2. बलविंदर सिंह (20 वर्ष), निवासी हजीरा गांव, बरहनी, थाना बाजपुर।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे यह अफीम अनुराग कश्यप नामक व्यक्ति से लेकर आए थे, जो ढकिया, उधमसिंह नगर का निवासी है। वे इसे हल्द्वानी के युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कें हों दुरुस्त, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

बरामदगी:

  • कुल 445 ग्राम अफीम

पुलिस टीम की भूमिका:

  • उ0नि0 संजीत राठौर – एसओजी प्रभारी
  • उ0नि0 दिनेश जोशी – चौकी प्रभारी मंडी
  • अपर उ0नि0 मानसिंह
  • हे0 का0 ललित श्रीवास्तव (SOG)
  • का0 संतोष बिष्ट (SOG)
  • का0 प्रकाश बड़ाल (हल्द्वानी कोतवाली)

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

एसएसपी नैनीताल का संदेश

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और होली पर्व को देखते हुए चेकिंग अभियान और भी कड़ा किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय, हल्द्वानी

karki
inder