उत्तराखंड देहरादून सियासत

ऋषिकेश में गंगा आरती कर मुख्यमंत्री ने मां गंगा से की प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना

Spread the love

ऋषिकेश में गंगा आरती कर मुख्यमंत्री ने मां गंगा से की प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराध समीक्षा बैठक में सख्त तेवर — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने तय की जिम्मेदारी, कार्यप्रणाली में होगा सुधार* *होली-रमजान पर हाई अलर्ट — एसएसपी ने कसे पेंच, हुड़दंगियों को चेतावनी, काम नहीं तो दाम नहीं* *सराहनीय कार्य करने वाले 39 और पुलिस के 14 मेघावी बच्चे हुए सम्मानित*

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योगी प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यारम्भ के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई स्थान नही हो सकता। उन्होंने नरेंद्र नगर में आयोजित जी-20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान दुनिया के विभिन्न देशों से आए मेहमान देवभूमि के अध्यात्म और योग का अनुभव साथ लेकर गए हैं। योग नगरी ऋषिकेश ने भारत ही नहीं अपितु दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है, यही कारण है कि ऋषिकेश दुनियाभर के योग और शांति प्रेमी लोगो की पहली पसंदीदा जगह बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत की होली को सीएम धामी ने बताया सांस्कृतिक पहचान का आधार

 

 

 

मुख्यमंत्री ने हर्षिल में प्रधानमंत्री जी के भ्रमण के जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड राज्य में शीत काल में भी पर्यटक आएंगे। प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश के लोगों से शीतकाल के समय में उत्तराखंड आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड में घाम तापो पर्यटन को भी बढ़ावा देने की बात है। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों को आगामी कुंभ व नंदा राजजात यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

 

 

इस अवसर पर परमार्थ के स्वामी चिदानंद मुनि  महाराज, जिलाधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, साध्वी भगवती सरस्वती सही देश-विदेश से आए पर्यटक उपस्थित थे।