फंदे से झूलती मिली विवाहिता, मायके वालों ने जताई संदेह की आशंका

श्यामदेउरवां: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

फंदे से झूलती मिली विवाहिता, मायके वालों ने जताई संदेह की आशंका

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

श्यामदेउरवां (परतावल)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय महिला का पति दिहाड़ी मजदूरी करने गया हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिवार को दी गई सूचना

स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी जांच की जा रही है। मायके पक्ष के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

👉 फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

karki
inder