उत्तराखंड देहरादून सियासत

जौनसार बावर की सांस्कृतिक धरोहर के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

जौनसार बावर की सांस्कृतिक धरोहर के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने जौनसार बावर की संस्कृति पर आधारित विभिन्न लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  वानप्रस्थ आश्रम में आध्यात्मिक संगम, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को किया संबोधित

 

 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वयं भी हारूल तांदी लोकनृत्य किया। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है। एक ओर जहां मंदिर परिसर का भव्य निर्माण कार्य कर हम विकास करेंगे वहीं इससे हमारी देवभूमि की विरासत भी संरक्षित होगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम अपनी लोक संस्कृति को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का संबोधन, युवा डॉक्टरों को सेवा और संवेदनशीलता का संदेश

इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य मठोर सिंह चौहान, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के आरोप: मंत्री कैड़ा ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश।