एसओजी और रामनगर पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा: 4 मोटरसाइकिलें बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

एसओजी और रामनगर पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा: 4 मोटरसाइकिलें बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

एसओजी एंव रामनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा

04 मोटरसाइकिल संग 02 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों के तहत, चोरी की घटनाओं की रोकथाम और अनावरण हेतु कोतवाली रामनगर क्षेत्र में गठित पुलिस टीम ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस टीम द्वारा गठित विशेष अभियान में 200-250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और संदिग्ध स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 02 अभियुक्तों को चोरी के 04 मो0सा0 के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

कोतवाली रामनगर में दिनाॅक- 03.12.2024 को पंजीकृत एफआईआर संख्या 348/24 और 349/24 एवं दिनाॅक- 04.12.2024 को पंजीकृत बाइक चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अरूण सैनी के नेतृत्व में चोरी के मामले में अनावरण की कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.12.2024 को चैकिंग के दौरान पुलिस ने 02 अभियुक्तों सुरेन्द्र सिंह (21 वर्ष) और मग्गर सिंह (20 वर्ष) जो सगे भाई हैं, को क्रमशः एफआईआर संख्या 348/24 और 349/24 से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनका तीसरा साथी राजू, जो उनका साला है, भी इस गिरोह का हिस्सा है। वे उधम सिंह नगर, रामनगर, बिजनौर, बरेली सहित कई अन्य क्षेत्रों में मोटरसाइकिलें चुराते थे और सस्ते दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।
अभियुक्तों की निशानदेही पर गुलरघट्टी से चोरी की गई मोटरसाइकिल (एफआईआर संख्या 351/24 से संबंधित) और केलाखेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तारी-

1. सुरेन्द्र सिंह पुत्र गुरमान सिंह निवासी ग्राम बावनपुरी सकैनिया उ.सि.नगर उम्र- 21 वर्ष

2- मग्गर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह नि. ग्राम बावनपुरी सकैनिया, जिला उ.सि.नगर उम्र- 20 वर्ष

बरामदगी-

1. मु0अ0सं0 348/24 दिनाॅक- 03.12.2024 से संबंधित मो0सा0 अपाचे मोटरसाइकिल
2. मु0अ0सं0 349/24 दिनाॅक- 03.12.2024 से संबंधित मो0सा0 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
3. मु0अ0सं0 351/24 दिनाॅक- 04.12.2024 से संबंधित मो0सा0 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
4. केलाखेड़ा थाना क्षेत्र से संबंधित एक अन्य मो0सा0 स्प्लेंडर

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

एसएसपी नैनीताल ने गिरफ्तारी पुलिस टीम को उत्साह वर्धन हेतु 2500/ रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी
2. उ0नि0 संजीत राठौड (प्रभारी एस0ओ0जी0)
3. उ0नि0 सुनील सिंह धानिक
4. उ0नि0 नीरज चौहान
5. हे.कानि. कुंवर पाल सिंह
6. कानि. संजय दोसाद
7. कानि. विपिन शर्मा
8. कानि. चन्दन सिंह (एस0ओ0जी0)
9. कानि. राजेश सिंह (एस0ओ0जी0)

karki
inder