उत्तराखंड क्राइम

01 युवक को चोरी के सम्पूर्ण माल सहित   पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Spread the love

01 युवक को चोरी के सम्पूर्ण माल सहित   पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पुलिस ने किया स्कूल में हुई चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा*
*01 युवक को चोरी के सम्पूर्ण माल सहित किया गिरफ्तार*

दिनांक 05/12/2024 को वादी मुकदमा अनिल कुमार शर्मा, जो कि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़पानी के अध्यापक हैं, ने थाना मुक्तेश्वर में एक तहरीर दी कि 30/11/2024 से 1/12/2024 की रात को *अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय से सीपीयू, UPS, माउस, कीबोर्ड आदि सामान चोरी* कर लिया गया है, इस मामले में थाना मुक्तेश्वर में FIR संख्या 24/24 धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।विवेचना SI महेंद्र राज के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डी फैशन बुटीक बना नशे का अड्डा! 5 किलो चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मामले में *क्षेत्राधिकारी भवाली श्री सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण* में *थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व दबिश के उपरांत दिनांक 05/12/2024 को *अभियुक्त जीवन दुमका* पुत्र ललित दुमका, निवासी मल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर को *पहाड़पानी क्षेत्र से गिरफ्तार* किया गया तथा कब्जे से चोरी का सम्पूर्ण माल भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

 

अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह विद्यालय का पूर्व छात्र है। अभियुक्त ने नशीले इंजेक्शन और स्मैक की लत को पूरा करने के लिए चोरी की थी।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

*गिरफ्तारी-* जीवन दुमका पुत्र ललित दुमका, निवासी मल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर

*बरामदगी-* सीपीयू, UPS, माउस, कीबोर्ड

*गिरफ्तारी टीम:*
1- SI महेंद्र राज,
2- का0 कोस्तुभ कन्याल,
3- हो0गा0 जीवन चंद्र