सड़क हादसा : बारातियों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी हूई दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, कई घायल।

सड़क हादसा : बारातियों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी हूई दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, कई घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराकर पलटने से चार लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस घटना ने बारात की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का बड़ा प्रहार, अपने ही लाए संगठन पर उठाए गंभीर सवाल! बयान से मचा सियासी घमासान

 

 

उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाने और दुर्घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंचाने के साथ अन्य जरूरी कार्यवाही शुरू की। यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब मनीष पुत्र बृजेश की बारात मेरठ के इख्तियारपुर से रुड़की के चंद्रपुरी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

 

 

बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो (नंबर UP 15 DD 3111) गुड़ मंडी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 

हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सक्षम हॉस्पिटल मंगलौर और सिविल हॉस्पिटल रुड़की पहुंचाया गया।