उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

भवाली में इगास पर्व पर पहुंचे सांसद अजय भट्ट, खेला पारंपरिक भेलो, दी शुभकामनाएं।

Spread the love

भवाली में इगास पर्व पर पहुंचे सांसद अजय भट्ट, खेला पारंपरिक भेलो, दी शुभकामनाएं।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

भवाली, 12 नवम्बर 2024: भवाली में बूढ़ी दीपावली के अवसर पर आयोजित इगास पर्व में मंगलवार को सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक खेल ‘भेलो’ खेलकर इस पर्व की खुशियाँ साझा की। कार्यक्रम के दौरान सांसद भट्ट ने उत्तराखंडवासियों को पर्व की बधाई दी और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में आयोजित इगास कार्यक्रम में शिरकत कर राज्य के लोगों के प्रति अपना स्नेह प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए रणनीतिक निर्देश

 

 

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेति समेत कई गणमान्य लोगों ने इगास की परंपराओं को संजोने और इसे उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद, कपिल प्रकाश आर्या, गोपाल सिंह रावत, शिवांशु जोशी, प्रगति जैन, संजय जोशी, हेम आर्या, नीरज जोशी, भगवती सुयाल, मीना बिष्ट और अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ग्राउंड जीरो पर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम"

 

 

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक गीतों ने माहौल को उत्सवी बना दिया, और सभी ने मिलकर उत्तराखंड की इस परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP प्रहलाद मीणा की ज़ीरो टॉलरेंस नीति, चुनाव से पहले पुलिस का नशे पर प्रहार* *02 नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹73,800 नकद व 15 पेटी अवैध शराब बरामद* *जो नशा फैलाएगा, वो सलाखों के पीछे जाएगा*