“परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई: 52 वाहन चालान, 2 भार वाहन सीज”

“परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई: 52 वाहन चालान, 2 भार वाहन सीज”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

परिवहन विभाग के द्वारा नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आज भी जारी रही जिसमें 52 वाहनों के चालान कर दो भार वाहनो को सीज किया। नियम विरुद्ध वाहन संचालन एवं दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टिगत आज परिवहन विभाग के द्वारा हल्द्वानी भीमताल अल्मोड़ा, हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर मार्ग, रामनगर मोहान भिकियासैंण मार्ग परिवहन अधिकारियो द्वारा वाहन चेकिंग का कार्य किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

आज परमिट व पंजीयन शर्तों के विरुद्ध, भार-वाहन में सवारी ढोना, क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन, सीटबेल्ट, हेलमेट, कर, डीएल आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चैंकिंग अभियान में एआरटीओ  जितेंद्र , परिवहन कर अधिकारी अशोक डिमरी और जगदीश चंद्र के साथ साथ सहायक उप निरीक्षक नंदन रावत चंदन सत्याल गिरीश कांडपाल , अरविन्द हयाकी अनिल कार्की आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

 

 

डॉ गुरदेव सिंह ,
संभागीय परिवहन अधिकारी ,(प्रवर्तन) हल्द्वानी

दिनांक 09.11.2024

karki
inder