रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों की अद्यतन सूची तैयार करने के निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण आवश्यक

रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों की अद्यतन सूची तैयार करने के निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण आवश्यक

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने रामनगर क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारियों की अद्यतन सूची और शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि कई कर्मचारियों को रामनगर क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों की सही जानकारी नहीं है और कार्यालय में इस संदर्भ में अद्यतन पंजिका का अभाव है।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

आदेश के अनुसार, सभी संबंधित कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ को रामनगर क्षेत्र में वर्तमान राज्य आंदोलनकारियों की स्पष्ट और अद्यतन सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, राज्य आंदोलनकारियों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है। उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि रामनगर तहसील और नगरपालिका परिसर में राज्य आंदोलनकारियों की सूची का एक बोर्ड लगाया जाए ताकि सभी के लिए यह जानकारी सुलभ हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

 

आदेश में कहा गया कि राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण न करना अत्यंत खेदजनक है। इसी के मद्देनजर तहसील और नगरपालिका परिसर में इनके नामों का विवरण प्रकाशित करना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल
karki
inder