उत्तराखंड देहरादून सियासत

दीपावली के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के कैम्प कार्यालय लोहिया हेड खटीमा पहुँचने पर छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Spread the love

दीपावली के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के कैम्प कार्यालय लोहिया हेड खटीमा पहुँचने पर छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

● मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड पहुँचने पर सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

● माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय पहुंचकर जनता से संवाद किया व जनसमस्याओं को सुना।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

खटीमा 01 नवंबर, 2024(सू/वि)- दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को सूबे के माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा पहुँचे। मुख्यमंत्री  धामी के खटीमा पहुँचने पर छोलिया दल के द्वारा उत्तराखंड के पारम्परिक छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड पहुँचकर क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैम्प कार्यालय पर जनता से संवाद किया व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र की जनता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का फूल मालाओं से जोरदार किया गया व महिला स्वयं साहयता समूह द्वारा स्वनिर्मित दीये भेंट किये।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की पैनी नजर, ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

 

 

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, निवर्तमान उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, रमेश चंद्र जोशी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, निदेशक मंडी आरडी पालीवाल, नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, एएसपी मनोज कत्याल, एडीएम पंकज उपाध्याय दान सिंह राणा, कामिल खान, राजेश राणा, ईश्वर बंसल, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कार्लीगाड़ में राहत, पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित