दुखद : गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन तीन की मौत, एक घायल।

दुखद : गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन तीन की मौत, एक घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

टिहरी गढ़वाल जनपद से देर शाम को एक दुःखद खबर मिली है, यहां एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ब्यक्ति घायल बताया जा रहा है!मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां कीर्तिनगर में बोलेरो वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में टिहरी गढ़वाल के तीन लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे मरने वालों में 36 साल के पंकज निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल,40 साल के रमेश लाल निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल और 31 साल के गणेश निवासी अमरोली हैं। वाहन गणेश चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

इनके अलावा इस हादसे में 29 साल का मनोज निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हुआ है। जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसका नंबर 07TB0358 है। दुर्घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत व बचाव कार्य किया!

karki
inder