लालकुआं पुलिस का अभियान: 2 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ दबोचा

लालकुआं पुलिस का अभियान: 2 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ दबोचा

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 

 

एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, में  विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.09.24 को गौलापार खेड़ा क्षेत्र में गौलापार स्टेडियम के पास एक व्यक्ति अमर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी नेपाली कॉलोनी बागजला गौलापार थाना काठगोदाम को कुल 138 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

 

गिरफ्तारी टीम
▪️ मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा।
▪️कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह।

कोतवाली लालकुआ-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 95 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दीपक सिंह मेहता उर्फ हुगरीपाल पुत्र माधव सिंह निवासी रावत नगर प्रथम बिंदुखत्ता को प्रेम हंस आश्रम बिंदुखत्ता के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

गिरफ्तारी टीम-
01-कांस्टेबल तरुण मेहता
02-कांस्टेबल दयाल
03-कांस्टेबल अशोक कंबोज

karki
inder