उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर में श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता: संस्कार भारती द्वारा नन्हे बाल गोपालों का भव्य प्रदर्शन”

Spread the love

 

रामनगर में श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता: संस्कार भारती द्वारा नन्हे बाल गोपालों का भव्य प्रदर्शन”

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक        

संस्कार भारती (साहित्य एवं रंगमंच की अखिल भारतीय संस्था)जिला नैनीताल इकाई द्वारा रामनगर में श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनाँक 23 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को बनवारी बैंकट हॉल कोसी रोड में आयोजित किया गया।

 

जिसमे लगभग 150 नन्हें बाल गोपालों ने योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया जिसे देख ऐसा लगा कि मानों आज रामनगर श्री कृष्ण का धाम वृन्दावन वन गया हो। उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा संस्कार भारती इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहने के लिए प्रशंसा की। कार्यक्रम का उद्घाटन रामनगर sdm  राहुल शाह ,उत्तराखंड विद्यालयी परिषद के सचिव  विनोद सिमल्टी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक  अजय अग्रवाल जी ने की।

यह भी पढ़ें 👉  धमकियों से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

 

 

निर्णायक मंडल में प्रसिद्व सितारवादक एवम संगीतज्ञ डॉ विद्या प्रकाश दीक्षि, समाजसेविका श्रीमती प्रियंका अग्रवाल काशीपुर एवं उत्तराखंड की प्रख्यात अभिनेत्री सुश्री अंकिता परिहार रहीं। यह जानकारी देते हुए महामंत्री संदीप गर्ग ने बताया कि यह प्रतियोगिता 4 वर्गों में आयोजित की गयी
जिसमे
अरुण वर्ग 0 से 3 वर्ष तक
उदय वर्ग 3 से 6 वर्ष तक
शिशु वर्ग 6 से 10 वर्ष तक एवं
युगल वर्ग (राधा कृष्ण) 8 से 12 वर्ष
के चार वर्ग में अलग अलग विजेताओं की घोषणा की गयी
विशेषतः प्रत्येक प्रतिभागी को संस्कार भारती की तरफ से सुनिश्चित प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान शुरू।

 

 

संस्कार भारती ने सभी अभिवककों एवं गणमान्य जनों का अभिवादन किया।
इस दौरान संस्कार भारती के क्षेत्र प्रमुख देवेंद्र रावत जी प्रांतीय महामंत्री  पंकज अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष  अभिषेक पाठक ,विभाग संयोजक ईशान अग्रवाल, शलभ मित्तल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित गर्ग, विनीत रिखाडी,महेश्वर दत्त वाजपेयी,नितेश अग्रवाल ,नीरज अग्रवाल,पारस अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।