उत्तराखंड देहरादून सियासत

केदारनाथ आपदा की क्षतिपूर्ति हेतु भारत सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए विभागों को तत्काल आंकलन भेजने के निर्देश

Spread the love

केदारनाथ आपदा की क्षतिपूर्ति हेतु भारत सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए विभागों को तत्काल आंकलन भेजने के निर्देश

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

भारत सरकार से केदारनाथ आपदा की क्षतिपूर्ति हेतु विशेष आर्थिक पैकेज मांग के लिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने विभागों को तत्काल आंकलन प्रेषित करने के निर्देश दिए

रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक राहत एवं बचाव अभियान संचालित करने के लिए शासन-प्रशासन की प्रशंसा

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर कड़ा एक्शन — सीएम Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

 

हाल ही में केदारनाथ में आपदा से हुई क्षति के पुनर्निर्माण तथा भविष्य में आपदा से बचाव हेतु भारत सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज मांग हेतु मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रभावित विभागों को तत्काल आंकलन प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन विभाग से भीमबली, केदारनाथ, सोनप्रयाग, चिम्बासा व लिंचौली क्षतिग्रस्त हैलीपेड्स का आंकलन, आपदा प्रबन्धन विभाग से भूस्खलन की निगरानी व पूर्व चेतावनी, लाइट डिटेक्शन एण्ड रेंजिंग सर्वेक्षण, असंतुलित ढलानों का भूतकनीकी अन्वेक्षण, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के लिए शमन उपाय, रिमोट सेंसिंग द्वारा बाढ़ निगरानी एवं भूस्खलन पूर्व चेतावनी हेतु आर्थिक पैकेज का आंकलन तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🚧 जून से पहले चालू होगा भवाली-रातिघाट बाईपास, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त निर्देश

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने यूएलएमएमसी , लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पुलिस, यूपीसीएल, आरडब्ल्यूडी, उरेडा, परिवहन व पशुपालन विभाग को आपदा न्यनीकरण हेतु प्रस्तावित कार्यों का आगणन भी प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक राहत एवं बचाव अभियान संचालित करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों व कार्मिकों की प्रंशसा की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।

 

 

बैठक में पुलिस महानिदेशक  अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव  रमेश कुमार सुधांशु, सचिव  पंकज पाण्डेय,  सचिन कुर्वे,  विनोद कुमार सुमन, डा0 आर राजेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी व वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग मौजूद रहे