उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैपिटल सिनेमा क्षेत्र का निरीक्षण किया, लीज उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Spread the love

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैपिटल सिनेमा क्षेत्र का निरीक्षण किया, लीज उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैपिटल सिनेमा के हुए लीज के शर्तों की जानकारी, दस्तावेज और उल्लघंन करने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। कहा कि नियमों का उल्लघंन पर कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने दुकानों के आवेदन,नक्शे और कैपिटल के हिस्से का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षित रहा रक्षा मंत्री का दौरा

 

 

उन्होंने कैपिटल सिनेमा के इंट्री और एग्जिट (प्रवेश करें और बाहर निकलें)द्वार का निरीक्षण किया। एग्जिट द्वार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत को बेहतर बनाने और विद्युत आदि की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सिनेमा हाल के अंदर अवैध तरीके से रखे सामनों को जल्द हटाने को कहा ।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल—पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर

 

 

उन्होंने सिनेमा हाल के अंदर शर्तो के तहत किसी दुकान या अन्य सामान नहीं रखने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा पाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सिनेमा और अन्य जगहों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने वी०वी०आई०पी० भ्रमण कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा के दृष्टिगत एम०बी०इंटर कॉलेज मैदान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधीनस्थों को प्रभावी प्रबंध के दिए निर्देश*