उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए नगर निगम का अभियान

Spread the love

आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए नगर निगम का अभियान

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

शहर की सड़कों पर घूमते आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को शहर के चौक-चौराहों में बैठे करीब दर्जनभर से अधिक मवेशियों को काऊ केचर में पकड़कर गौशालाओं में छोडा गया। उप नगर आयुक्त तुषार सैनी

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ट्रैफिक सुधार पर सख्त एक्शन: 15 मई तक आढ़त बाजार रजिस्ट्री पूरी, सितंबर तक 100 बसें दौड़ेंगी

 

 

उप नगर आयुक्त तुषार सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा निराश्रित, आवारा पशुओं हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम मे सोमवार को प्रातः 5ः30 बजे से 9 बजे के मध्य आवारा घूमते 10 गौवंश को पकडा गया तथा सांय 5ः30 बजे 2 गौवंश को पकडकर कुल 12 गोवंश को गौशाला में छोडा गया। उन्होंने कहा आवारा गोवंश को पकडने का अभियान नियमित चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन पर धामी का वार — विरोधियों की मानसिकता उजागर