उत्तराखंड देहरादून सियासत

ऑनलाइन होमस्टे बुकिंग पोर्टल से राज्य में पर्यटन को बढावा देने में मिलेगी मदद-मुख्यमंत्री

Spread the love

ऑनलाइन होमस्टे बुकिंग पोर्टल से राज्य में पर्यटन को बढावा देने में मिलेगी मदद-मुख्यमंत्री

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तराखंड में हुई देश के पहले राज्य प्रायोजित ऑनलाइन होमस्टे बुकिंग पोर्टल की शुरुआत

राज्य में लगभग 5000 होमस्टे को किया जायेगा ऑनलाइन

भविष्य में वेलनेस सेंटरों को होमस्टे के साथ जोड़ने की भी है योजना

ऑनलाइन होमस्टे बुकिंग पोर्टल से राज्य में पर्यटन को बढावा देने में मिलेगी मदद-मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में होमस्टे के लिए बुकिंग अब www.uttarastays.com  पर की जा सकती है। किसी भी राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा यह पहली ऐसी पहल है जहां राज्य प्रायोजित होमस्टे बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व गुरु’ बनने की राह पर भारत—अमिताभ कांत और विशेषज्ञों ने रखे बड़े विज़न

सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद श्री सचिन कुर्वे ने बताया कि राज्य में होमस्टे के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने हेतु यह तीन-आयामी रणनीति, जिसमें सब्सिडी के माध्यम से सहायता, होमस्टे मालिकों को कौशल प्रशिक्षण और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बुकिंग एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी होमस्टे मालिकों को अपने होमस्टे को पोर्टल पर पंजीकृत कराने के लिए भी आमंत्रित किया है। उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म पर होमस्टे को रेटिंग भी दे सकते हैं जिसके माध्यम से होमस्टे संचालकों को उनकी सेवाओं पर वास्तविक प्रतिक्रिया मिलेगी, इससे उन्हें अपनी सेवाओं में सुधार करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में होमस्टे को विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित वेलनेस सेंटरों के साथ जोड़ने की भी योजना है ताकि पर्यटकों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, आयुर्वेदिक मसाज आदि जैसी सेवाओं का भी लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

राज्य में पर्यटन को बढावा देने के लिये होमस्टे योजना प्रभावी माध्यम  है। होमस्टे बुकिंग पोर्टल की शुरूआत, होमस्टे संचालकों की आर्थिकी को भी मजबूत करने वाला प्रयास है। इस पोर्टल से आम जनता को होमस्टे के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराने के साथ होमस्टे को ऑनलाइन बुक करने में सुविधा होगी। यह पहल होमस्टे मालिकों को बुकिंग के लिए एक ऑनलाइन माध्यम प्रदान करने का भी प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

 

 

पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री उत्तराखंड

इस ऑनलाइन पोर्टल के साथ पर्यटन विभाग द्वारा होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए एक और आयाम जोड़ा गया है। इससे होमस्टे के मालिक होमस्टे के बारे में जानकारी प्रदान करके और इसके लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करके अपने होमस्टे को इस पोर्टल पर बुकिंग हेतु पंजीकृत कर सकते हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग विभिन्न पर्यटन संबंधी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। और यह पहल होमस्टे मालिकों को बिना किसी शुल्क के एक ऑनलाइन माध्यम प्रदान कर उनके राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त और महत्वपूर्ण कदम है।