उत्तराखंड जरा हटके

हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में पूर्व विधायक स्व० हरबंस कपूर की मूर्ति का अनावरण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Spread the love

हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में पूर्व विधायक स्व० हरबंस कपूर की मूर्ति का अनावरण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

देहरादून, 11 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कौलागढ स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में पूर्व विधायक स्व० हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति का अनावरण करते हुए स्व० हरबंस कपूर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और मैं आज जहां पर भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा हरबंस कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को सक्रिय रहते थे। आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित है। उन्होंने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए राज्य के लिए उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं को शीघ्र ही अपने वायदे के अनुसार मसूरी भ्रमण कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास से बनेगा विकसित भारत: मुख्यमंत्री धामी

 

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री मधु भट्ट, वरिष्ठ नेता विनय गोयल, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अशोक वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, हरीश नारंग, विक्की खन्ना, बबलू बंसल, कैप्टन भूपाल सिंह, अर्जुन कोहली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता विशाल, वंदना ठाकुर, कमलराज, पिंकी बिष्ट, पार्षद नंदनी शर्मा, समिधा गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।