वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन से भरे डंपर को पकड़ा, सुसंगत धाराओ में अपराध किया पंजीकृत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

आज दिनांक 05-02-2023 को प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर  प्रकाश चन्द्र आर्य के निर्देशन में एव वनक्षेत्राधिकारी बन्नाखेङा एल एस मरतोलिया के नेतृत्व में अवैध खनन के विरूद्ध की गयी कार्रवाई में समय लगभग 11:30 रात्रि बन्नाखेङा बाजपुर मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UK18CA/ 9393 एव UK18CA/1685 को बिना अभिवहन पास के वन उपज अभिवहन करते पकडा गया जिनको पकङकर बन्नाखेङा वन परिसर में खङा कर उनके विरूद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अपराध पंजीकृत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

 

 

 

 

टीम में के एस महरा डिप्टी रेन्जर, शैलेन्द्र चौहान व शाहिद हुसैन वन दरोगा एव गोविंद बिष्ट,ललित कुमार ,चमन कुमार, कैलाश रावत,धर्मवीर सिह वन आरक्षी शामिल रहे।

karki
inder