उत्तराखंड देहरादून सियासत

विकास और शिक्षा के प्रति उत्तराखंड मुख्यमंत्री का दृढ़ संकल्प”

Spread the love

विकास और शिक्षा के प्रति उत्तराखंड मुख्यमंत्री का दृढ़ संकल्प”

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा स्थित शहीद स्थल पर शैड के निर्माण हेतु 66 लाख की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकासखण्डवार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर 5-5 छात्र-छात्राओं को भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। पहले यह संख्या विकासखण्डवार 2-2 छात्र-छात्राओं की थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर रक्षा मंत्री की मुहर, ‘धुरंधर’ नेतृत्व में दौड़ता उत्तराखंड

 

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के घटक बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजनान्तर्गत शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला, हुकम सिंह बोरा बालिका छात्रावास, अल्मोड़ा एवं औ. प्रशिक्षण संस्थान पाईन्स नैनीताल में छात्रावासों के निर्माण हेतु राज्यांश के रूप में 7 करोड़ 64 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की।

 

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने वी०वी०आई०पी० भ्रमण कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा के दृष्टिगत एम०बी०इंटर कॉलेज मैदान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधीनस्थों को प्रभावी प्रबंध के दिए निर्देश*