उत्तराखंड क्राइम रामनगर

गश्त के दौरान गश्तीदल को झिरना रेंज में एक नर बाघ मृत अवस्था में मिला, जिसको कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की मौजूदगी में  बाघ का शव विच्छेदन किया।

Spread the love

गश्त के दौरान गश्तीदल को झिरना रेंज में एक नर बाघ मृत अवस्था में मिला, जिसको कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की मौजूदगी में  बाघ का शव विच्छेदन किया।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

दिनांक 19.06.2024 को कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत झिरना रेंज में झिरना बीट (कोठिरो) क०सं० 09 में गश्त के दौरान गश्तीदल को एक नर बाघ मृत अवस्था में पाया गया। जिसके उपरान्त गश्तीदल द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: पद्म भूषण चयन पर सीएम धामी ने कोश्यारी को दी बधाई

 

 

 

 

जिसकी उम्र लगभग 10-12 वर्ष है, मृत नर बाघ का शव विच्छेदन आज दि०-20.06.2024 को झिरना रेंज में निम्नानुसार पशुचिकित्साधिकारियों यथा 1-डॉ० हिमांशु पांगती, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, चिडियाघर, नैनीताल, 2-डॉ० तरूण गर्ग, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, रेस्क्यू सेन्टर रानीबाग का पैनल गठित कर कार्यवाही की गयी।

 

 

 

 

 

जिसके उपरान्त वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी पैनल द्वारा अवगत कराया गया कि प्रथम दृष्टया उक्त नर बाघ की मृत्यु प्राकृति रूप से Old age होने के कारण हुई है। बाघ के अंगो के सैम्पल को परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई० इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

इस दौरान मौके पर दिगन्थ नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ, नन्दकिशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी, झिरना कुन्दन सिंह खाती, सेवानिवृत्त उप प्रभागीय वनाधिकारी तथा एन०टी०सी०ए० द्वारा नामित सदस्य, ए०जी० अन्सारी, मोहान, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड देहरादन द्वारा नामित, कृतिका भावे, प्रतिनिधि, डब्लू०डब्लू०एफ०, खेमानन्द, प्रतिनिधि द कार्बेट फाउण्डेशन, मनोज सती, प्रतिनिधि द कार्बेट फाउण्डेशन, स्नेहा बड़कोटी, वन दरोगा, दीपक कुमार, वन आरक्षी, झिरना रेंज, कु० प्रेरणा शर्मा, वन आरक्षी, झिरना रेंज, कु० पिंकी, वन आरक्षी, झिरना रेंज, दयाल सिंह, वन आरक्षी झिरना रेंज व अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में शव का मौका पंचनामा तैयार कर उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों के समक्ष शव को एन०टी०सी०ए० के मानकों के अनुसार समस्त अंगों सहित जलाकर नष्ट कर दिया गया।