“कैची धाम मेला: SSP NAINITAL ने समृद्ध सफलता के बाद श्रद्धालुओं और पत्रकारों को जताया आभार

“कैची धाम मेला: SSP NAINITAL ने समृद्ध सफलता के बाद श्रद्धालुओं और पत्रकारों को जताया आभार

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

कैची धाम मेला सकुशल सम्पन्न एवं यातायात व्यवस्था सुगम होने पर SSP NAINITAL ने पूरी टीम के साथ आमजनमानस, पत्रकार बन्धुओं सहित श्रद्वालुओं का जताया आभार

कैची धाम में आयोजित मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। यातायात व्यवस्था सुगम और सरल रही। श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा पुलिस टीम/प्रशासन टीम द्वारा मुस्तैदी से ड्यूटी करने के साथ ही सभी सम्मानित आमजनमानस एवं पत्रकार बन्धुओं द्वारा किये सहयोग हेतु अभार प्रकट किया है। इसके अतिरिक्त देश के कोने-कोने से आये सभी श्रृद्वाओं द्वारा अपने धैर्य का परिचय देते हुए सहयोग किये जाने पर धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के वार्ड 44 और 45 में कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 

 

हरबंस सिह अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात, श्री प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली, श्री भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी रामनगर, श्री संजय गब्र्याल क्षेत्राधिकारी यातायात एवं श्री डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली जनपद के सभी अधि0/कर्म0 एवं बाहरी जनपदों से आये सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा पूर्ण मनोयोग और कर्तव्यनिष्ठता से ड्यूटी निभाई, जिससे मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

व्यवस्थाओं से श्रद्धालु बहुत खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस प्रशासन की प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

सुरक्षा और सुविधाओं की बेहतरीन व्यवस्था से मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।

karki
inder