NAINITAL POLICE ने श्रद्धालु/पर्यटकों व आम जनमानस की सुविधा हेतु जारी किया वीकेंड (8 एवं 9 जून) यातायात प्लान, घर से निकलें तो यातायात प्लान का करें पालन*

*NAINITAL POLICE ने श्रद्धालु/पर्यटकों व आम जनमानस की सुविधा हेतु जारी किया वीकेंड (8 एवं 9 जून) यातायात प्लान, घर से निकलें तो यातायात प्लान का करें पालन*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से नॉन स्टॉप शटल बस सेवा का लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं श्रद्धालु एवं पर्यटक*

*वीकेंड यातायात प्लान दिनांक 09/10.06.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी*

*शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।*

यह भी पढ़ें 👉  लंबित प्रकरणों पर मुख्य सचिव सख्त, अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

👉 *बरेली रोड से नैनीताल,* भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉 *रामपुर रोड से आने वाले वाहन* जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे। भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास ति9राहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

👉 *कालाढुंगी रोड से नैनीताल,* भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

 

👉 *वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार* को यात्रा रूट में *भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित* रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

*👉 समस्त पर्यटकों/आम जनमानस* एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के *वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर* नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

👉 *हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों से अनुरोध* है कि वे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से *”नॉन स्टॉप शटल बस सेवा” का लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं।*

karki
inder