उत्तराखंड क्राइम रामनगर

SOG व रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने किया एक नशे के तस्कर की गिरफ्तारी, 60 नशे के इंजेक्शन बरामद, वाहन सीज।

Spread the love

SOG व रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने किया एक नशे के तस्कर की गिरफ्तारी, 60 नशे के इंजेक्शन बरामद, वाहन सीज।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु जनपद स्तर पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाये जाने एवम तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जनपद स्तर पर एसओजी एवं थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड  की कई योजनाओं का शुभारंभ

 

आदेशों के अनुपालन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत स्थानीय पुलिस टीम द्वारा एस0ओ0जी0 पुलिस के साथ चैकिंग के दौरान नयागाँव 33/11 के0वी0 पावर हाउस के पास चिल्किया शंकरपुर भूल गाँव की जाने वाले तिराहे पर एक काले रंग की मो0सा0 अपाचे UK-19B- 3549 पर सवार एक व्यक्ति को चैक किये जाने पर कुल 60 नशे के इन्जेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा वाहन सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में समावेशी शिक्षा की नई शुरुआत, मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030

 

उक्त के विरुद्ध थाने पर NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पूछताछ पर बताया कि वह नशे के इन्जेक्शन सस्ते दामों में लेकर आता है, जिन्हें अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाता है।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी से बढ़ी राज्य की कमाई, कुल संग्रहण में 22 फीसदी इजाफा

 

गिरफ्तारी-
कैलाश सिंह सैनी पुत्र राम सैनी नि0 शंकरपुर खजान्ची रामनगर

 

बरामदगी-
20 buperenophine,
20 promethozine hydrochloride,
20 pheniramine malete कुल 60 नशे के इन्जेक्शन

गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 संजीत राठौर एसओजी प्रभारी 2. उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी
3. हे0का0 ललित श्रीवास्तव एस0ओ0जी0
4. कानि0 जसवीर सिंह
5. कानि0 संजय कुमार
6. कानि0 चन्दन सिंह एस0ओ0जी0