08 घण्टे के अन्दर हत्या करने वाले व्यक्ति को नैनीताल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

दिनांक 29.01.2023 को थाना मुखानी पुलिस को एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि लाल डांट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने अज्ञात व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से पंचायतनामा की कार्यवाही व मृत्यु का सही कारण जानने हेतु मोर्चरी हल्द्वानी भेजा गया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

उच्च अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया गठित पुलिस टीम थानाध्यक्ष मुखानी रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत,उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह थाना मुखानी, हैड कॉन्स्टेबल इसरार नबी, कांस्टेबल रणवीर सिंह थाना मुखानी, कॉन्स्टेबल एहसान अली थाना मुखानी,कांस्टेबल धीरज सुगणा थाना मुखानी के द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, दुकानदारों घटना-स्थल के आस-पास मौजूद लोगों के बयान तथा विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दिनेश मौर्य पुत्र महिपाल मौर्य निवासी सीबीगंज जिला बरेली, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया कि यह अज्ञात व्यक्ति मेरे कमरे में चोरी करने की नियत से सुबह करीब 4:45 बजे कमरे का ताला तोड़ कर दाखिल हो रहा था जिसको मेरे मकान मालिक ने मौके पर ही पकड़ लिया और मैंने आवेश में आकर इसको बहुत अधिक पीट दिया।
इसके बाद यह व्यक्ति यहां से जाकर आकाश एनक्लेव के सामने खाली प्लॉट में लेट गया था, ज्यादा चोट लगने के कारण प्लॉट में संभवतः ठंड लगने से इसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुखानी में मुकदमा एफ.आई.आर. संख्या – 27/23 धारा 304 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

karki
inder