उधम सिंह नगर जरा हटके रूद्रपुर

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में 11 फरवरी (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक रूद्रपुर सहित वाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि 11 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के निम्न वादों का निस्तारण किया जाएगा जैसे:- भरण पोषण, धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली, आपराधिक शमनीय व सिविल श्रम विवाद, विद्युत व जलकर बिल से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लम्बित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम संबंधी वाद, विद्युत व जलकर बिल संबंधी वाद, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, भुगतान व भत्तों से संबंधित सर्विस के मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद एवं अन्य सिविल मामले (किरायेदारी, सुखाधिकार, व्यादेश) आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया 'नो'* *वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

 

 

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर यादों के अधिक से अधिक निस्तारण हेतु पूर्व में दिनांक 12-01-2023 24-01-2023 को बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों, संबंधित अधिवक्तागण एवं वादकारियों के साथ प्री-सीटिंग मीटिंग का आयोजन भी किया गया है। इसके अतिरिक्त दिनांक 09-02-2023 को बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों, संबंधित अधिवक्तागण एवं वादकारियों के साथ प्री-सीटिंग मीटिंग का आयोजन प्रस्तावित है। यदि किसी व्यक्ति को अपने लम्बित मामले को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहता है तो वह स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना मामला निस्तारित करवा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

उन्होंने सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं तो वे 10 फरवरी से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में या दूरभाष संख्या 05944 250682 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बसगांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना का CDO ने लिया जायजा

_________
अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी,