ड्राइवर ने किया मालिक की बेटी का किडनैपिंग, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू”

ड्राइवर ने किया मालिक की बेटी का किडनैपिंग, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू”

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

“गोरखपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने एक दूसरे समुदाय के युवक को ड्राइवर की नौकरी पर रखा था। ड्राइवर की नीयत उसकी बेटी के प्रति खराब हो गई और उसने बेटी को स्कूल से अपहरण कर लिया। पिता ने पुलिस को बताया कि वे लोग पांच साल पहले उसे ड्राइवर की नौकरी पर रखा था, लेकिन उसकी नीयत बेटी के प्रति खराब हो गई थी, तो उसे नौकरी से निकाल दिया था। बावजूद इसके, उसने बेटी को अपहरण किया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू की है।”

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

पिता के मुताबिक, शनिवार को सिविल लाइंस स्थिति स्कूल गेट के अंदर बेटी को छोड़ कर घर आ गये। कुछ घण्टे के बाद क्लास टीचर का फोन आया कि आपकी बेटी आज स्कूल नहीं आई, मेरे यह बताने पर कि मैंने खुद ही उसे स्कूल गेट के अंदर छोड़ा था, ऐसे में मेरे मन में कुछ गलत होने की आशंका हो गई। मैं तत्काल उसको खोजने लगा। ड्राइवर के घर गया तो उसका भी पता नहीं चला। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसमें मेरी बेटी उसी ड्राइवर के साथ जाते हुए दिख रही है। उसकी दोस्तों ने भी बताया कि आपकी बेटी को पहले वाला ड्राइवर लेकर गया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बुलाया, फिर सरेआम अपमान! दलेर मेहंदी विवाद पर भड़के कलाकार

 

 

 

इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। उसका लोकेशन पास में ही मिला है। शीघ्र ह उसे गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

karki
inder