उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

“अनाधिकृत कॉलोनियों के विरूद्ध कार्रवाई: रूद्रपुर में अवैध भूमि विकास पर प्रशासनिक कार्रवाई”

Spread the love

“अनाधिकृत कॉलोनियों के विरूद्ध कार्रवाई: रूद्रपुर में अवैध भूमि विकास पर प्रशासनिक कार्रवाई”

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के उपाध्यक्ष, द्वारा अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है, के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक-10.05.2024 को तहसील रूद्रपुर में लालपुर पर राजस्व, पुलिस बल एवं प्राधिकरण की टीम द्वारा श्रीमती फरीदा पत्नी श्री जलालुद्दीन महराया रोड निकट देवस्थलीय कॉलेज लालपुर रूद्रपुर द्वारा अनाधिकृत रूप से लगभग 3 एकड भूमि विकसित की गई/जा रही कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

उपाध्यक्ष, श्री रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन कालोनाईजरों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें। प्राधिकरण की ओर से अधि0अभि0, अवर अभियंता एवं अन्य प्राधिकरण कर्मचारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में रिस्पांस टाइम सबसे अहम” — मंत्री मदन कौशिक