उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड का 10 वी और 12 वी का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, छात्राओ ने फिर मारी बाजी, प्रियांशी रावत ने प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में अपना नाम दर्ज किया।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड का 10 वी और 12 वी का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, छात्राओ ने फिर मारी बाजी, प्रियांशी रावत ने प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में अपना नाम दर्ज किया।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

रामनगर-  आज उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया,जिसमे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही छात्राओ ने फिर मारी बाजी। अगर 10वी कक्षा में जेबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में अपना नाम दर्ज किया। वहीं इंटरमीडिएट में प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया एवं हल्द्वानी की कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना नाम दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

हाई स्कूल में परीक्षा फल 89.14 रहा इसमें बालकों का उतार प्रतिशत 85.59 तथा बालिकाओं का उत्तर प्रतिशत 92.54 रहा,हाई स्कूल में प्रियांशी रावत गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा ने 500 से 500 अंक प्राप्त कर 100% अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त विशेषता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कें हों दुरुस्त, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

 

 

 

दूसरे स्थान पर शिवम मलेथा रहे जो जनता hss रुद्रप्रयाग ने 500 में से 498 अंक प्राप्त काल कुल 93.7% अंक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर आयुष गढ़वाल ने 495 में से 500 अंक प्राप्त कर 93% अंक प्राप्त किया।

 

 

 

और 12वी की बात करें तो 12 वी में प्रथम स्थान पर 12 वीं में पीयूष खोलीया और कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से 498 अंक के साथ संयुक्त रूप से किया टॉप। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड का आज 10वी और 12 वी का परीक्षापरिणाम आज उत्तराखंड बोर्ड के सभापति की उपस्थिति में जारी कर दिया गया,इस बार 10वीं और 12वीं में 2,01,737 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

 

इस बार उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 1,16,823 और 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिनकी मेहनत का फल आज घोषित कर दिया। जिसमे इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है, पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही।

 

karki
inder