उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली हल्द्वानी एवम रामनगर पुलिस द्वारा पीस कमेटी की गोष्ठी

Spread the love

ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली हल्द्वानी एवम रामनगर पुलिस द्वारा पीस कमेटी की गोष्ठी

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

 प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी द्वारा कल दिनाँक- 11/04/2024 को ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाली परिसर के मीटिंग हॉल में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की जिलाधिकारियों संग समीक्षा बैठक, हरेला और क्लस्टर विद्यालयों पर फोकस

 

 

उक्त के दृष्टिगत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित विषय एवम महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता की गयी। सभी जन सामान्य से आपसी सौहार्द व भाईचारे की भावना के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हुड़दंगियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 55 लोगों पर कार्रवाई

 

 

सोशल मीडिया या अन्य माध्यम में सांप्रदायिकता या अन्य के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने, भ्रामक, झूठी खबरों व किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि जिससे किसी भी तरह की कानून व्यवस्था प्रभावित हो के संबंध सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दिए जाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी द्वारा भी रामनगर थाने में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-नेपाल सीमा पर आईजी का सख्त एक्शन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा